100 में से शोषित 90 है 90 ने ललकारा है 90 भाग हमारा है : केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बी. डी.प्रसाद)
100 में से शोषित 90 है 90 ने ललकारा है 90 भाग हमारा है : केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बी. डी.प्रसाद)
बिश्रामपुर (पलामू) : बिश्रामपुर कार्यालय में ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच के द्वारा विश्रामपुर विधानसभा के जन समस्या को समाधान तथा एकजुटता को लेकर बैठक किया गया। जिसका मुख्य अतिथि ब्रह्मदेव प्रसाद थे ।
बैठक को संबोधित करते हुए ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि आज नावा प्रखंड के प्रमुख लोगों का बैठक था और इस बैठक में ओ.बी.सी. समाज के साथ-साथ एससी और एसटी परिवार के लोग भी मौजूद थे जिस प्रकार से हमारे समाज के लोगों ने समाज के लिए लड़ते हुए कुर्बानियां दिया है उन्होंने यह नारा दिया है कि 100 में से शोषित 90 है , 90 ने ललकार है 90 भाग हमारा है उसी के निमित यहां बताया गया है कि आप यहां से जाने के बाद प्रत्येक गांव, बस्ती, मोहल्ले में ओ.बी.सी
के हक अधिकार की बातों को रखिए, एससी एसटी परिवार के हक अधिकार की बातों को बताइए और उन्हें राजनैतिक रूप से जागरूक करें ताकि राजनैतिक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो और हमलोग एससी एसटी और ओ.बी.सी. परिवार के लोग 100 में से 90 विधानसभा , लोकसभा, मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य, जिला पार्षद, नगर परिषद सभी जगहो पर 100 में से 90 जाए। इसके लिए हमें मानसिक रूप से और हमें सभी तरह से जागरूक होना पड़ेगा तब ही हमलोग यह मुकाम प्राप्त कर सकते हैं इसी के निमित यह बैठक रखा गया था यह एक प्रकार से प्रशिक्षण शिविर था हमे यहां से जाकर अपने समाज के बीच कौन सा संदेश देना है हमारा संवैधानिक अधिकार क्या है इन बातों को लेकर हम लोगों ने यह बैठक रखा था और पूरे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बैठक चल रही है उसी के निमित आज नावा प्रखंड के लोगों को बुलाया गया था कि आप नावा प्रखंड के कमेटी का विस्तार, बुथ लेवल पर विस्तार कीजिए और जन-जन तक अपना हक अधिकार को बताइए कि हमारा संवैधानिक अधिकार क्या है।
मौके पर सैकड़ो के संख्या में लोग उपस्थित थे ।