जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के जोड़ हाईवे पर मंगलवार रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनीष पांडेय के रूप में हुई है। परिजन उसे इलाज के लिए एमएमसीएच ले गए।

मनीष पांडेय ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही मोहित तिवारी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि घटना से पहले मोहित तिवारी, ऋषिकेश सिंह और अनिल सिंह ने उन्हें फोन कर जोड़ हाईवे पर बुलाया था।

पीड़ित के अनुसार, बातचीत के दौरान मोहित तिवारी ने अचानक पीछे से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद भी उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। मनीष का कहना है कि घटना के समय ऋषिकेश सिंह और अनिल सिंह भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह किसी तरह उठकर घर जाने लगे तो आरोपियों ने उनका पीछा भी किया।

मनीष पांडेय के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई। चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गए थे और रात करीब 11 बजे होश आने के बाद किसी तरह अपनी बाइक से घर पहुंचे। बुधवार सुबह उन्होंने सदर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सदर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता