Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

जब इरादे बुलंद हो तो कोई मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं है, चाहे कितने भी सीमित संसाधन हों, पढ़ने वाला बच्चा अपनी मंजिल तक पहुँच ही जाता है। इसे साबित कर दिखाया है सेकंड स्कूल के छात्र स्वरित रंजन ने। JEE 2026 में AIR 834 लाकर स्वरित ने यह साबित कर दिया कि छोटे जगह के बच्चे भी अपना परचम लहरा सकते हैं।
"सेकंड स्कूल" के 17 बच्चों ने JEE Mains 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। इनमें लगभग 12 बच्चे NIT में दाखिला लेने के लिए एलिजिबल हैं। पलामू, गढ़वा और लातेहार की धरती से ऐसा रिजल्ट बेहद सराहनीय है।
इन सफल छात्रों में शामिल हैं:
गौतम सिंह, अविनाश सिंह, अविनाश कुमार, सत्यम कुमार, सुमित कुमार, अनिकेत कुमार, विवेकानंद त्रिपाठी, अंशु राज, चंदन कुमार, आर्यन राज, नैंसी कुमारी, श्रीनिधि सिंह, राजेश सिंह, उदित प्रजापति, अंशु सिंह आदि।
इन सभी छात्रों से JEE Advanced में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
आज "सेकंड स्कूल" झारखंड के उन बच्चों के लिए उम्मीद बन गया है, जो मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और महंगी कोचिंग की फीस नहीं दे सकते। शुरुआती दिनों में संस्थापक को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन एक जिद थी — "अब हर बच्चा पढ़ेगा"।
सिर्फ 4 साल पहले 4 बच्चों से शुरू हुआ "सेकंड स्कूल" आज झारखंड के 3 जिलों में हजारों बच्चों को शिक्षा दे रहा है। कम फीस में बेहतर पढ़ाई के कारण यह कोचिंग संस्थान छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है।
"सेकंड स्कूल" का पूरा परिवार सभी सफल छात्रों को JEE 2026 की शुभकामनाएं देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Popular posts from this blog

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी