Posts

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई ज्वेलरी पार्क की मांग

Image
धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की  रांची, 6 सितंबर 2026। झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में रविवार को धुरवा स्थित पुराने विधानसभा सभागार में राज्य के सभी 24 जिलों के पदाधिकारियों, केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पलामू जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष श्री धनंजय सोनी ने पलामू जिले की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद जोरी जी के समक्ष प्रमुखता से रखीं। धनंजय सोनी ने झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिलासपुर में ज्वेलरी पार्क की व्यवस्था है, उसी तर्ज पर झारखंड की राजधानी रांची में भी ज्वेलरी पार्क एवं आधुनिक एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाना चाहिए। इससे राज्य के ज्वेलरी कारोबारियों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने, नए व्यापारिक संपर्क बनाने तथा अपने कारोबार को राष्ट्रीय स्तर तक प...

एसडीपीओ द्वारा होटल का औचक निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था की जांच

Image
आज दिनांक 07.08.2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), प्रशांत कुमार द्वारा क्षेत्रांतर्गत स्थित विभिन्न होटलों/लॉजों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों के पहचान-पत्र, अतिथि पंजी (Guest Register), CCTV कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। एसडीपीओ द्वारा होटल संचालकों एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अतिथि का वैध पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से सत्यापित कर उसका उचित रिकॉर्ड संधारित करें तथा होटल परिसर में लगे CCTV कैमरों को सदैव क्रियाशील रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त होटल संचालकों को कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने तथा निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा होटल एवं लॉजों की नियमित जांच/निरीक्षण का उद्देश्य अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी तथा आम नाग...

सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड ने खोया संवेदनशील जननेता : बशिष्ठ कुमार सिंह

Image
हुसैनाबाद पलामू: झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो किसान मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष बशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हो गई है।     बशिष्ठ कुमार सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू सरल, सहज और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी नेता थे। वे आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और उनके त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहते थे। नगर विकास से जुड़े मामलों में उनका दृष्टिकोण स्पष्ट और जनहितकारी रहा। इतना ही नहीं, दूसरे विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर भी सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने पर वे संबंधित जिले के उपायुक्त को तत्काल संज्ञान लेने और कार्रवाई का निर्देश देते थे।      उन्होंने कहा कि यही जनसरोकार और संवेदनशील कार्यशैली उन्हें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोकप्रिय बनाती थी। बशिष्ठ सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के कार्यों और जनसेवा के प्रति समर...

CNG वाहन में गैस लीक, नेशनल हाईवे पर मचा हड़कंप! चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Image
मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के जोड़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे CNG लदे एक ट्रक के पाइप में अचानक लीकेज होने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रक में बड़ी मात्रा में CNG लदी होने के कारण घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आपको बताते चले की जानकारी के अनुसार, CNG टैंकर चतरा जिला के हरहर से पलामू के हरिहरगंज जा रहा था। हरिहरगंज जाने का कार्यक्रम रद्द होने के बाद ट्रक लोहड़ा से वापस लौटकर चियांकी में CNG अनलोड करने वाला था। इसी दौरान जोड़ नेशनल हाईवे पर ट्रक के CNG पाइप से गैस लीक होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल गैस की सप्लाई बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि ट्रक पर करीब 60 सिलेंडर लदे थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सिलेंडर में करीब 650 किलोग्राम CNG लोड थी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं जोड़ पिकेट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और एहतियात के तौर पर हाईवे पर वाहनों को डायवर्ट कराया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न...

पलामू में दो बाल भिक्षुकों के पेट पर मिले सर्जरी के निशान, अंग तस्करी की आशंका से मचा हड़कंप

Image
मेदिनीनगर/पलामू। मेदिनीनगर में कोयल नदी के तटीय इलाके से रेस्क्यू किए गए दो बच्चों के पेट पर मिले गहरे सर्जरी जैसे निशानों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्चों के शरीर पर ऐसे स्थान पर चीरे के निशान पाए गए हैं, जहां किडनी स्थित होती है। इसके बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल जांच कराने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, पलामू बाल कल्याण समिति और चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नदी किनारे भीख मांग रहे दो बच्चों को रेस्क्यू किया। कार्रवाई के दौरान एक अन्य बच्चा मौके से भाग निकला। रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चों को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। बच्चों के पेट पर मौजूद निशान देखने के बाद अधिकारियों को उनके साथ किसी तरह के अवैध अंग व्यापार से जुड़े होने की आशंका हुई। हालांकि, अभी तक अंग तस्करी की पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू CWC की ओर से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक को पत्र भेजकर दोनों बच्चों की विशेष चिकित्सकीय जांच करा...

गाना नहीं सुनाया तो 7 साल के छात्र की पिटाई, हाथ में फ्रैक्चर का आरोप

Image
मनातू के बंसी खुर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय का मामला, परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही और मामले को दबाने का लगाया आरोप मनातू, पलामू। पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र के बंसी खुर्द पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंसी खुर्द में सात वर्षीय छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की मौजूदगी के बावजूद कक्षा की जिम्मेदारी सीनियर छात्रों को सौंप दी गई थी। इसी दौरान गाना नहीं सुनाने पर सीनियर छात्रों ने सात वर्षीय राम कुमार, पिता तुलसी भुइयां के साथ मारपीट की, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित छात्र के अनुसार, घटना के समय शिक्षक कक्षा में मौजूद नहीं थे। उसने आरोप लगाया कि शिक्षक कार्यालय में बैठे थे और सीनियर बच्चे कक्षा में पढ़ा रहे थे। इसी दौरान उससे गाना सुनाने को कहा गया। गाना नहीं सुनाने पर कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। छात्र का आरोप है कि घटना की जानकारी शिक्षकों को देने के बाद उसे डांटकर घर भेज दिया गया। घर पहुंचने पर छात्र ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरें...

मानव भाई से ज्यादा जरूरी जीवन रूपी वृक्ष की रक्षा : डॉ. कौशल

Image
मानव भाई से ज्यादा जरूरी जीवन रूपी वृक्ष की रक्षा : डॉ. कौशल - वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती पर वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश छतरपुर, प्रतिनिधि।  वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पर्यावरण धर्म गुरु सह वन राखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव रूपी भाई की रक्षाबंधन से कहीं अधिक जरूरी जीवन रूपी वृक्षों की रक्षा करना है। वृक्ष सुरक्षित रहेंगे, तभी धरती पर जीवन सुरक्षित रहेगा। डॉ. कौशल ने बताया कि वर्ष 1967 में छतरपुर प्रखंड के डाली गांव स्थित अपनी 7.72 एकड़ निजी भूमि पर वृक्षारोपण कर उन्होंने ‘जंगल लगाओ-जंगल बचाओ’ अभियान की शुरुआत की थी। करीब 10 वर्षों बाद जब लगाए गए पेड़ों को वन माफियाओं द्वारा काटा जाने लगा, तब वर्ष 1977 में उन्होंने पर्यावरण धर्म अपनाया और इसके तहत आठ मूल मंत्र दिए। इसी सोच के तहत उन्होंने महिलाओं के साथ वृक्षों को भाई मानकर रक्षाबंधन करने की परंपरा शुरू की। उन्हो...