सिंगरा कला में दुर्गा पूजा जुलूस में नोकझोंक ने पकड़ा तूल, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे जाम


मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला गांव में दशहरा पूजा जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच नोकझोंक का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से गांव के ही कुछ ग्रामीणों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सिंगरा कला के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। नेशनल हाईवे को दो से तीन घंटे तक जाम रखा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मामले में तत्काल उचित कार्रवाई करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 
वहीं, जाम होने के कारण नेशनल हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। जाम की स्थिति और मौके पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समझाया-बुझाया और सड़क जाम हटाने की अपील की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद नेशनल हाईवे को जाम मुक्त कराया गया।
इस संबंध में दोपहर 12:00 बजे जानकारी सामने आई।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज