नावाजयपुर में नीलगाय से टकराई बाइक, 7 वर्षीय बच्चे की मौत; माता-पिता घायल

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। हादसा यज्ञशाला के पास उस समय हुआ, जब बाइक सवार परिवार डाल्टनगंज से अपने गांव लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, पकरीया गांव निवासी संकेंद्र शर्मा (30), उनकी पत्नी रीना देवी (28) और पुत्र रिशम कुमार बाइक से घर जा रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे अचानक बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में रिशम कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज