दुर्गा पूजा के मद्देनजर बिहार सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं पूजा पंडालों का भ्रमण

दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छत्तरपुर श्री प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पिपरा थाना अंतर्गत बिहार राज्य से सटे सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

फ्लैग मार्च एवं पंडाल भ्रमण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित गश्त करने, संवेदनशील स्थानों एवं पूजा पंडालों में विशेष निगरानी रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया। साथ ही, आम नागरिकों से दुर्गा पूजा का त्योहार शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर, पिपरा थाना प्रभारी, टंडवा थाना प्रभारी, बिहार पुलिस के प्रतिनिधि एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा जवान मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज