त्योहारों से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेहला के होटल और मिठाई दुकानों में छापेमारी; तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

विश्रामपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को सदर एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ रेहला के दो होटलों और मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन में कई खामियां सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन घरेलू एचपी गैस सिलेंडर जब्त किए। जब्त सिलेंडरों को सुरक्षित रखने के लिए विश्रामपुर स्थित अमन गैस एजेंसी को सौंप दिया गया।

प्रशासन ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को अनियमितताओं को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही, उनसे जवाब-तलब करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन की नजर

त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण उनकी गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता, साफ-सफाई और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में भी जांच अभियान जारी रहेगा।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज