आज दिनांक 12.9.2024 दिन गुरुवार को पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की ।

आज दिनांक 12.9.2024 दिन गुरुवार को पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की।

*प्रेस वार्ता* 
आज दिनांक 12.9.2024 दिन गुरुवार को पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की 
जिसमें केंद्रीय सचिव ओ बी सी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश के गोरखनाथ चौधरी, रविंद्र नाथ ठाकुर, सोनू यादव, डॉ इश्तियाक रजा ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी 15 सितंबर रविवार को गढ़वा शहर के उत्सव गार्डन में एक गढ़वा रंका विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है 
जिसमें गढ़वा विधानसभा के छः प्रखंड से पिछड़ा वर्ग के नेता शिरकत करेंगे यह बैठक गढ़वा विधनसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक होगी 
इसमें पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता रथ निकालकर पिछड़ा समाज के लोगों को एकत्रित करने नुक्कड़ सभा करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी 
आने वाला विधानसभा चुनाव में कैसे पिछड़ा वर्ग को एकजुट कर लड़ाई लड़ी जाएगी कैसे पिछड़ा वर्ग के हाथ में गढ़वा का बागडोर सौंपी जाए इन विषयों को लेकर तैयारी की जाएगी एक लंबे समय से पिछड़ा वर्ग अपने हक और अधिकार से वंचित है
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद उपस्थित रहेंगे 
सभी पिछड़ा वर्ग के साथियों से इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने की अपील की गई 
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से हमीदुल्लाह अंसारी, पप्पू कमलापुरी, रवि पटेल, धीरज गुप्ता आदि मौजूद थे।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी