पलामू- लेस्लीगंज निवासी गोपाल दास के 32 वर्षीय पुत्र पिछले 9 दिनों से लापता।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
पलामू - लेस्लीगंज निवासी गोपाल दास के 32 वर्षीय पुत्र पिछले 9 दिनों से लापता
पलामू
लापता
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लेस्लीगंज निवासी गोपाल दास के 32 वर्षीय पुत्र पिछले 9 दिनों से लापता 18 सितंबर को पंकज लाल घर से बाहर निकले थे और सुबह के 7:00 से लेकर अब तक घर नहीं पहुंचे परिजनों ने लेस्लीगंज थाना में इसकी लिखित शिकायत की और पंकज लाल को ढूंढने की गुहार भी लगे पंकज लाल की मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर बताई गई
पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही 112 डायल टीम और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। युवक को तत्काल MMCH, मेदिनीनगर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक के नशे का आदी होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के जोड़ हाईवे पर मंगलवार रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनीष पांडेय के रूप में हुई है। परिजन उसे इलाज के लिए एमएमसीएच ले गए। मनीष पांडेय ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही मोहित तिवारी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि घटना से पहले मोहित तिवारी, ऋषिकेश सिंह और अनिल सिंह ने उन्हें फोन कर जोड़ हाईवे पर बुलाया था। पीड़ित के अनुसार, बातचीत के दौरान मोहित तिवारी ने अचानक पीछे से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद भी उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। मनीष का कहना है कि घटना के समय ऋषिकेश सिंह और अनिल सिंह भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह किसी तरह उठकर घर जाने लगे तो आरोपियों ने उनका पीछा भी किया। मनीष पांडेय के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई। चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गए थे और रात करीब 11 बजे होश आने के बाद किसी तरह अपनी बाइक से घर पहुंचे। बु...
जब इरादे बुलंद हो तो कोई मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं है, चाहे कितने भी सीमित संसाधन हों, पढ़ने वाला बच्चा अपनी मंजिल तक पहुँच ही जाता है। इसे साबित कर दिखाया है सेकंड स्कूल के छात्र स्वरित रंजन ने। JEE 2026 में AIR 834 लाकर स्वरित ने यह साबित कर दिया कि छोटे जगह के बच्चे भी अपना परचम लहरा सकते हैं। "सेकंड स्कूल" के 17 बच्चों ने JEE Mains 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। इनमें लगभग 12 बच्चे NIT में दाखिला लेने के लिए एलिजिबल हैं। पलामू, गढ़वा और लातेहार की धरती से ऐसा रिजल्ट बेहद सराहनीय है। इन सफल छात्रों में शामिल हैं: गौतम सिंह, अविनाश सिंह, अविनाश कुमार, सत्यम कुमार, सुमित कुमार, अनिकेत कुमार, विवेकानंद त्रिपाठी, अंशु राज, चंदन कुमार, आर्यन राज, नैंसी कुमारी, श्रीनिधि सिंह, राजेश सिंह, उदित प्रजापति, अंशु सिंह आदि। इन सभी छात्रों से JEE Advanced में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। आज "सेकंड स्कूल" झारखंड के उन बच्चों के लिए उम्मीद बन गया है, जो मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और महंगी कोचिंग की फीस नहीं दे सकते। शुरुआती दिनों में संस्थापक...