*झारखंड के मुखिया को मिलेगा ₹5 हजार मानदेय, मंत्री इरफान अंसारी के साथ वार्ता के बाद बनी सहमति*

*खुशखबरी* 

*अच्छी खबर*

*झारखंड के मुखिया को मिलेगा ₹5 हजार मानदेय, मंत्री इरफान अंसारी के साथ वार्ता के बाद बनी सहमति*

झारखंड प्रदेश मुखिया संघ की हड़ताल खत्म हो गई है। दरअसल पिछले कई दिनों से मुखिया संघ राजभवन के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा था। लेकिन अब ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री इरफान अंसारी से मुखिया संघ की वार्ता हो गई है। जिसमें 5 हजार रुपये मानदेय देने पर सहमति बनी है। झारखंड के मुखियाओं को भी बिहार के तर्ज पर मानदेय दिया जाएगा। जल्द ही इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास भेजा जा सकता है। बता दें कि झारखंड के सारे मुखिया बीते 27 अगस्त से हड़ताल पर थे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज