डाल्टेनगंज से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर


डाल्टेनगंज से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

मेदिनीनगर। पलामू 

मेदनीनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 10:45 बजे पहुंची और 5 मिनट का स्टॉपेज लेकर रवाना हो गई। ट्रेन पहुंचने के बाद पलामू सांसद बीडी राम ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। मौके पर पलामू सांसद ने कहा कि भविष्य में यात्रियों की मांग को देखते हुए इस ट्रेन का फेरा बढ़ाया भी जा सकता है। वंदे भारत एक्सप्रेस का डाल्टनगंज स्टेशन आगमन होने पर बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया। स्थानीय लोग ट्रेन को देखने के लिए काफी उत्सुक दिखे। वहीं लोगों में ट्रेन के साथ सेल्फी लेने और ट्रेन का वीडियो बनाते देखा गया। वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों ने भी सरकार की इस कदम को काफी सराहा। बताते चले की वंदे भारत एक्सप्रेस जमशेदपुर से डाल्टनगंज के रास्ते पटना तक जाएगी। जिसका किराया डाल्टेनगंज से पटना तक लगभग 1100 रूपए निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन इस रूट पर चलेगी। वहीं सोमवार को पटना से डाल्टनगंज के रास्ते जमशेदपुर तक ट्रेन जाएगी।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता