ओबीसी एकता अधिकार मंच का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी :

ओबीसी एकता अधिकार मंच का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी : 

विकास की अनदेखी पर बी.डी. प्रसाद ने उठाई आवाज
कुम्भी कला (पलामू): ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी बी.डी. प्रसाद ने कुंभीकला पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास की धीमी गति और सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव पर चिंता व्यक्त की।
हताई में सुशील सिंह, अदरू मुनि जी, नवल सिंह, और कीरित सिंह की उपस्थिति में बी.डी. प्रसाद ने कहा, “गांवों तक विकास के लाभ नहीं पहुंच पाए हैं। ग्रामीण पेंशन और अन्य योजनाओं से वंचित हैं, क्योंकि उन्हें सही जानकारी नहीं मिलती।” उन्होंने तमदागा और बनखेता में भी इसी समस्या को रेखांकित किया।
प्रसाद ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे ऐसे जनप्रतिनिधियों का चुनाव करें जो उनकी समस्याओं को समझें और ईमानदारी से काम करें। “गलत प्रतिनिधि चुनने से विकास रुकता है और भ्रष्टाचार बढ़ता है.
बनखेता में संतोष यादव, मदन यादव, मनोज सिंह, उपेंद्र यादव, नन्देता यादव और गणेश विश्वकर्मा की उपस्थिति में उन्होंने आश्वासन दिया कि ओबीसी एकता अधिकार मंच ग्रामीणों की समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा करेगा।
अंत में, बी.डी. प्रसाद ने ग्रामीणों से अपील की कि वे संगठित होकर जागरूकता बढ़ाएं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए संघर्ष करें। उन्होंने झारखंड के 24 वर्षों के विकास की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि, "गांवों में आज भी मूलभूत समस्याएं हैं, जैसे जर्जर सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादी.

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी