पशुपालन मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पांडे के द्वारा चार सूत्री मांगों को पूरा किया गया।

पशुपालन मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पांडे के द्वारा चार सूत्री मांगों को पूरा किया गया।
पशुपालन कृत्रिम गर्भाधान कर्मचारी संघ पलामू अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर पिछले 20 अगस्त 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे लेकिन सरकार ने इनको अपनी संज्ञान में लेते हुए 26 सितंबर 2024 को माननीय पशुपालन के डायरेक्टर महोदय एवं पशुपालन मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पांडे के द्वारा इनकी चार सूत्री मांगों को पूरा किया गया जिससे आज पलामू जिला के पशुपालन जिला कार्यालय में जिला पशुपालन पदाधिकारी के उपस्थिति में सभी  कृत्रिम गर्भाधान कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई अबीर- गुलाल लगाएं बहुत ही खुशी का माहौल था सभी ने पशुपालन मंत्री को धन्यवाद दिया और अपनी हड़ताल समाप्त करते हुए अपने-अपने कामों में लौट गए
उपस्थित संघ के अध्यक्ष अजय पांडे
सचिव विकास कुमार
उपसचिव सुधीर कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष दीनानाथ यादव
संचालक सचिन पांडे
इत्यादि पलामू के तमाम कृत्रिम गर्भाधान कर्मचारी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता