*पलामू पुलिस की अपील*
मेदिनीनगर।पलामू पुलिस अपील करती है कि दिनांक 21.09.2024 एवं 22.09.2024 को आयोजित झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के मद्देनजर परीक्षार्थी या अन्य के द्वारा किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था या परीक्षा को प्रभावित करनेवाले कदाचार किसी प्रकार के संदेश / अप्रमाणित जानकारी / भ्रामक मैसेज / तस्वीर / वीडियो इत्यादि सोशल मिडिया यथा Facebook / X (Twitter/Instagram/Whatsapp / Youtube आदि पर पोस्ट / अपलोड / शेयर न करें, जिससे जिले में आयोजित परीक्षा शांति व्यवस्था / विधि व्यवस्था भंग होने की संभावना हो। पलामू जिले के सभी होटल संचलकों से भी अपील है कि होटल में रुकने वाले परीक्षार्थियों की पूर्ण जानकारी लेकर ही होटल में रुकने की अनुमति देंगे। किसी प्रकार का संदेह होने पर नजदीकी थाना को सूचित करेंगें।उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध विधि- सम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।पलामू जिला में आयोजित परीक्षा बिना किसी अवरोध के पूर्ण पारदर्शिता / कदाचार मूक्त सफलता पूर्वक व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें, तथा अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना स्थानीय शहर थाना, मो0नं0- 9431706249, 9431363063 एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, मो0नं0- 9431706240, 775908597 पर दें।
*॥पलामू पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।।*