पलामू- जेल में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों में शोक की लहर।

जेल में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों में शोक की लहर

मेदिनीनगर,पलामू: सेंट्रल जेल में बंद कैदी कुंदन कुमार पांडे, जो शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा निवासी नवल पांडे का पुत्र था, की बुधवार सुबह 6:30 बजे मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुंदन की तबीयत जेल में सुबह 4:00 बजे अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
  परिजनों को जेल प्रशासन द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में लगे। कुंदन के निधन के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर 2024 को बच्चों के अपहरण मामले में उसे जेल भेजा गया था। कुंदन नशे का आदी था, और जेल में नशीले पदार्थों की अनुपलब्धता के कारण वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया था। बुधवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता