पलामू - मेदिनीनगर एसपी कार्यालय में प्रमंडलीय डीआईजी वाईएस रमेश और एसपी रिष्मा रमेशन द्वारा एक संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
पलामू - मेदिनीनगर एसपी कार्यालय में प्रमंडलीय डीआईजी वाईएस रमेश और एसपी रिष्मा रमेशन द्वारा एक संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
पलामू - मेदिनीनगर एसपी कार्यालय में प्रमंडलीय डीआईजी वाईएस रमेश और एसपी रिष्मा रमेशन द्वारा एक संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई।, जिसमें यह घोषणा की गई कि जन शिकायत समाधना कार्यक्रम 10 सितंबर को पूरे झारखंड राज्य के सभी जिलों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें पलामू, गढ़वा, और लातेहार सहित सभी जिले शामिल हैं। इस कार्यक्रम के दौरान या पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, जिनकी लाइव स्क्रीनिंग रांची से की जाएगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है। सभी अनुमंडलों में हर महीने इस तरह के जन शिकायत समाधना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि जनता अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सके और त्वरित समाधान पा सके।