ऊर्जा मित्रों ने श्री पब्लिकेशन के खिलाफ उप श्रम आयुक्त को सोपा ज्ञापन, कम वेतन देने और अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप।

ऊर्जा मित्रों ने श्री पब्लिकेशन के खिलाफ उप श्रम आयुक्त को सोपा ज्ञापन, कम वेतन देने और अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप ।


मेदिनीनगर 
पलामू। झारखंड 

गुरुवार को मेदनीनगर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के ऊर्जा मित्रों के द्वारा मेदनीनगर स्थित कोयल रिवर फ्रंट के पास सभा आयोजित की गई। जिसमें बिजली मीटर रीडिंग करने वाली एजेंसी श्री पब्लिकेशन के खिलाफ उप श्रम आयुक्त, मेदिनीनगर को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में ऊर्जा मित्रों के द्वारा आरोप लगाया गया कि कंपनी के द्वारा तय वेतन से कम राशि का भुगतान किया जा रहा है। मौके पर ऊर्जा मित्र अंकित भूषण ने बताया कि जब जून 2024 में एजेंसी द्वारा ऑफर लेटर दिया गया था जिसमे 12000 रुपए प्रति माह वेतन की भुगतान की बात की गई थी लेकिन एजेंसी के द्वारा काम वेतनमान दिया जाने लगा। वेतनमान ना देकर प्रति मीटर₹5 की दर से मजदूरी दिया जाने लगा। जिसकी एजेंसी से शिकायत करने पर एजेंसी के वरीय पदाधिकारी विकास कुमार के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया तथा कहा गया कि काम छोड़ दो। उसके बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के ऊर्जा मित्रों का वेतन तथा आई डी बंद कर दिया गया। इसके खिलाफ कर्मियों के द्वारा उप श्रम आयुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता