10 साल से ठप्प है डाल्टनगंज चैनपुर का विकास-:- के० एन० त्रिपाठी

10 साल से ठप्प है डाल्टनगंज चैनपुर का विकास-:- के० एन० त्रिपाठी 

महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी
के० एन० त्रिपाठी ने चैनपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों का दौरा किया!
पेयजल की समस्या से निजात हेतु गंगा रूपी कोयल नदी को बांध कर भागीरथ प्रयास करना है :- के० एन० त्रिपाठी 

रेफर टू रांची के टैग को समाप्त कर उच्च कोटि के संसाधनों से लैस "नो रेफर हास्पिटल" का निर्माण कराना बेहद जरूरी :- के० एन० त्रिपाठी

इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री के० एन० त्रिपाठी ने चैनपुर प्रखंड के तलेया बभण्डी, पूर्वडीहा,कोशियारा,पतरिया, बांसडीह,महुंगावां आदि के विभिन्न ग्रामों में चलाया जनसपंर्क अभियान सह परिभ्रमण कार्यक्रम!
मेदिनीनगर।  आज दिनांक 31 अक्टूबर दिन गुरुवार को इंडिया महागठबंधन  के प्रत्याशी सह  पूर्व  मंत्री के० एन० त्रिपाठी ने चैनपुर  प्रखंड  के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभिायान चलाया। श्री त्रिपाठी ने चैनपुर प्रखंड के तलेया बभण्डी पंचायत के (चेडाबार, अयोध्या कोल्हुआ , सोनपुरवा, तलेया, बभण्डी ग्राम ) पूर्वडीहा पंचायत के (खिरीबार, पूर्वडीहा,केकतुआ व लिधकी ग्राम) पतरिया पंचायत के (गांगी, दुल्ही ग्राम), कोशियारा पंचायत के (बोकयाकला,रामपुर कटुअल,  लिद्धकी ग्राम) महुगांवा पंचायत के (महुगांवा ग्राम) बांसडीह पंचायत के बांसडीह दलित मुहल्ला व मुस्लिम मुहल्ला समेत कई गांवों का भ्रमण कर क्षेत्र के लोगों से सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग व समर्थन के लिए अपील की।  मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोग हमारे पक्ष में गोलबंद हो रहे हैं। चैनपुर  प्रखंड के क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार है। जनता को बुनियादी सुविधा तक नहीं मिला है। जनता ने मौका दिया तो चैनपुर प्रखंड, मेदिनीनगर नगर निगम और सदर प्रखंड समेत डालटनगंज,चैनपुर,भांडरिया विधानसभा क्षेत्र एवं झारखंड राज्य का सर्वांगीण विकास करेंगे। लोगों को क्षेत्र की तस्वीर बदलकर दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए अगला पांच साल अपने परिजनों, अपने परिवार व बाल बच्चों का भाविष्य एवं अपने समाज के उत्थान हेतू सोच- समझकर वोट करें। उन्होंने कहा कि चैनपुर प्रखंड वासियों को  पेयजल की समस्या से निजात दिलायेंगे। दर्जनों नदी नालों को बांधकर पेयजल की समस्या से निजात दिलाएंगे। साथ ही  डाल्टनगंज -भण्डरिया विधानसभा अन्तर्गत 25000 से अधिक नवयुवकों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराना है। महिलाओं के उत्थान व स्वरोजगार की दिशा में की योजनाओं को धरातल पर लाना है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने  के लिए एक सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल"नो रेफर टू हास्पिटल" का निर्माण कराया जायेगा। स्थानीय लोगों ने ने कहा कि अल्प अवधि अधिक काम यही है त्रिपाठी जी की पहचान। उन्होंने यह भी कहा कि जन्मभूमी पलामू स्वर्णभूमी के पथ पर के सपनों को साकार सिर्फ और सिर्फ त्रिपाठी जी ही कर सकते हैं।श्री त्रिपाठी ने अपने विधायक कार्यकाल में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा था। ग्रामीणों तक बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराया था। श्री त्रिपाठी को जनसंपर्क में बुजूर्ग, महिला, पुरूष व युवकों का आशीर्वाद मिल रहा है।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी