पलामू 33 लाख रुपया बकाया रहने के कारण राशन कार्ड ,आधार कार्ड से मिलने वाली निःशुल्क सभी सेवा बंद कर दी गई है।

पलामू 33 लाख रुपया बकाया रहने के कारण राशन कार्ड ,आधार कार्ड से मिलने वाली निःशुल्क सभी सेवा बंद कर दी गई है।
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मणिपाल हेल्थ मैप सेंटर का झारखंड सरकार के पास करीब एक करोड़ 33 लाख रुपया बकाया रहने के कारण राशन कार्ड ,आधार कार्ड से मिलने वाली निःशुल्क सभी सेवा बंद कर दी गई है।अभी हाल में हेल्थ मैप सेंटर में सरकारी दर पर लोगों का अल्ट्रासाउंड,सीटी स्कैन और एक्स-रे किया जा रहा है।वही राशन कार्ड और आधार कार्ड से सेवा बंद होने के बाद से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में मणिपाल हेल्थ मैप सेंटर के मैनेजर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार के पास मणिपाल हेल्थ मैप सेंटर का एक करोड़ 30 लाख रुपया बकाया है।जो कि अभी तक नहीं मिला है।जिसके कारण रांची मणिपाल हेल्थ मैप सेंटर हेडक्वार्टर से आदेश मिला है कि जब तक सरकार के द्वारा बकाया पैसा नहीं मिलता है तब तक अस्पताल में निशुल्क सभी सुविधा बंद रहेगी।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता