रिक्शा चलाते-चलाते पहुंचे नामांकन करने, विनय दांगी

रिक्शा चलाते-चलाते पहुंचे नामांकन करने, विनय दांगी

पांकी के सागालीम निवासी विनय दांगी, जो पेशे से एक रिक्शा चालक और पंचर बनाने का काम करते हैं वह आज पांकी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने मेदिनीनगर के समाहरणालय परिसर पहुंचे। विनय ने न केवल सादगी का परिचय दिया बल्कि जनता के दिलों पर अपनी छाप भी छोड़ी। नामांकन के समय उनके साधारण मगर प्रभावशाली अंदाज ने सैकड़ों लोगों को आकर्षित किया, जो विनय की साइकिल रिक्शा पर सवार होकर नामांकन कार्यालय पहुंचने की अनूठी यात्रा को देखने पहुंचे थे।
विनय का कहना है कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार ने विकास की सारी संभावनाओं को खत्म कर दिया है। "यहां के नेताओं ने क्षेत्र की जनता के लिए कुछ नहीं किया, विकास कार्य ठप हैं और आम लोगों की समस्याएं अनसुनी हो गई हैं। यदि मैं चुनाव जीतता हूं, तो मेरा पहला काम भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा और आम जनता की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी," उन्होंने यह कहते हुए जनता के बीच विश्वास का एक नया दीप जलाया।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी