76 डालटनगंज चैनपुर भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के भंडारिया एवं बड़गड़ प्रखंड के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा

76 डालटनगंज चैनपुर भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के भंडारिया एवं बड़गड़ प्रखंड के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा
76 डालटनगंज चैनपुर भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के भंडारिया एवं बड़गड़ प्रखंड के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा झारखंड विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष श्री इंदर सिंह नामधारी ने किया। नामधारी जी ने स्थानीय जनता से कहा कि आपने मुझे यहां से छह बार विधायक बनाया है और  मैं ऊंचे ऊंचे पदों पर पहुंचा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही है क्योंकि जिस तरह से शिबू सोरेन और उनकी पार्टी झारखंड बनाने की मांग कर रही थी उससे अभी तक झारखंड का निर्माण नहीं हो पाता।
उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी श्री दिलीप सिंह नामधारी के लिए वोट मांगा जिसे स्थानीय जनता ने अपने हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया। नामधारी जी ने यह भी कहा कि 13 नवम्बर 2024 को क्रमांक संख्या 15 पर अंकित सिलाई मशीन छाप पर मुहर लगाकर दिलीप को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता