ब्रह्मदेव प्रसाद ने लक्ष्मी पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर की पूजा-अर्चना

ब्रह्मदेव प्रसाद ने लक्ष्मी पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर की पूजा-अर्चना
बिश्रामपुर, विधानसभा :* लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने गुआसराई , बघमान्वा (रजवार टोला चट्टान चौक) , ब्रह्मोरिया , लकड़ही ( लुरि खुरी ), और ब्रह्मदेव प्रसाद की पत्नी रजनी देवी  ने लालगढ़ , नवडीहा में फीता काट कर मंच को शुरुआत किया गया । क्षेत्र के कई स्थानों पर पहुंच कर माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भक्तों के साथ मिलकर माँ लक्ष्मी की आराधना की और उनकी कृपा से क्षेत्र में समृद्धि और शांति की कामना की। प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा के बाद ब्रह्मदेव प्रसाद एवं रजनी देवी ने स्थानीय जनता से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास एवं कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
साथ ही दीपावली के शुभ अवसर पर रजनी देवी के द्वारा विश्रामपुर के ठाकुर मंदिर , पंचमुखी मंदिर , गढ़देवी मंदिर जैसे तमाम जगहों पर  दीप जलाया गया ।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता