पांकी के नूरू में वैश्य समाज ने निर्दलीय प्रत्याशी कुशवाहा विनोद सिन्हा को समर्थन देने का लिया निर्णय

पांकी के नूरू में वैश्य समाज  ने निर्दलीय प्रत्याशी कुशवाहा विनोद सिन्हा को समर्थन देने का लिया निर्णय
भाजपा वैश्य समाज को बंधुआ मजदूर समझती हैं: वैश्य समाज


पांकी, पलामू
पांकी विधानसभा क्षेत्र के नूरू पंचायत में सोमवार को वैश्य समाज की बैठक संपन्न हुई जिसमें नूरु पंचायत के सैकड़ो वैश्य समाज के लोग हुए शामिल। बैठक के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी कुशवाहा विनोद सिन्हा को समर्थन देने का लिया निर्णय। बैठक का नेतृत्व कर रहे अंजनी प्रसाद गुप्ता ,अजीत प्रसाद गुप्ता बताया कि पूर्व समाज को जनप्रतिनिधियों सिर्फ ठगने का काम किया है चुनाव के समय में तरह-तरह के वादे घोषणा किए जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद घोषणा एवं वादों का शुद्ध लेने से परहेज करने लगते हैं वैश्य समाज को आज भाजपा अपनी बंधुआ मजदूर समझती हैं भाजपा समझती हैं प्रत्याशी कोई भी हो वैश्य समाज उनको वोट देगी परंतु इस बार काफी आक्रोश में है वैश्य समाज जिससे विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी कुशवाहा विनोद सिन्हा को समर्थन देने का लिया निर्णय। मौक पर भरत साव, अनिकेत गुप्ता, अमन गुप्ता, मयंक साव, राहुल साव, अजीत गुप्ता, राहुल साव, टुन्नु गुप्ता, अप्पू साव, सुखरी साव, अंजनी साव, विशाल गुप्ता, विकास कुमार, अमित गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता