निर्दलीय प्रत्याशी श्री दिलीप सिंह नामधारी ने तूफानी दौरा किया।

निर्दलीय प्रत्याशी श्री दिलीप सिंह नामधारी ने तूफानी दौरा किया।
76 डालटनगंज चैनपुर भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह, बरवाही, माधोखाड़, काचन,‌ सरहुआ, उलडंडा, बाघी, रामगढ़, ठेकही टोला, चोरहट इत्यादि दर्जनों गांवों का निर्दलीय प्रत्याशी श्री दिलीप सिंह नामधारी ने तूफानी दौरा किया। जनता से मिल रहे अपार स्नेह और प्यार से दिलीप जी भावुक हो गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि आज के दिन बिना पैसे के किसी भी सरकारी विभाग में कोई काम नहीं हो रहा है। दिलीप जी ने यह भी कहा कि 15 वर्षों तक जो भी विधायक रहे उन्होंने सिर्फ जनता को ठगने का ही काम किया है। गांव की सड़कों की स्थिति इतनी जर्जर क्यों है जो पैसा विधायक कोटा का आया आखिर वह कहां गया वर्तमान विधायक इसका जवाद दें। दिलीप जी ने ग्रामीणों से कहा अपने क्षेत्र के विकास के लिए और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 13 नवम्बर 2024 को क्रमांक संख्या 15 पर अंकित सिलाई मशीन छाप पर मुहर लगाएं।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता