ब्रह्मदेव प्रसाद के कार्यकर्ता की गाड़ी ( TATA TIYAGO CAR ) आग के हवाले , आनंद विश्वकर्मा जान बचाकर भागे

ब्रह्मदेव प्रसाद के कार्यकर्ता की गाड़ी ( TATA TIYAGO CAR ) आग के हवाले , आनंद विश्वकर्मा जान बचाकर भागे
बरडीहा , गढ़वा : - ब्रह्मदेव प्रसाद के कार्यकर्ता आनंद विश्वकर्मा कांडी में जनसंपर्क कर अपने पैतृक गांव बरडीहा से खाना खाकर रात 11:30 बजे मँझिआंव लौट रहे थे उसी क्रम में कुंदहे मोड़ , बरडीहा के पास 1 व्यक्ति ने हाथ देकर गाड़ी को रोका जैसे ही गाड़ी को रोकते है पीछे से 2 लोग और आ जाते है.आनंद विश्वकर्मा को जान से मारने और गाड़ी को आग लगाने की बात कहने लगे तब उन्होंने जैसे तैसे अपना जान बचाकर भाग निकले. ये घटना से प्रतीत होता है कि ब्रह्मदेव प्रसाद की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विरोधियों की यह साजिश है। 
मौके पर तुरंत ब्रह्मदेव प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे और आनंद विश्वकर्मा के साथ इस तरह के साज़िश को कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी कार्यकर्ता के साथ किसी भी प्रकार की कुछ भी होता है तो हम हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे चाहे हमे अपना जान भी क्यों न देनी पड़ जाए . उन्होंने एसपी को फोन कर आनंद विश्वकर्मा के जान जोखिम को देखते हुए उन्हें सुरक्षा की मांग किया और तुरंत अपराधियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। विरोधियों के इस तरह का मानसिकता से हम रुकने और डरने वाले नहीं है हमारी आवाज को कोई रोक नहीं सकता है चाहे वह जितना भी प्रयास कर ले, हम पीछे हटने वाले नहीं है ।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी