पलामू - बदलते परिदृश्य के अनुसार शिक्षा में भी व्यापक बदलाव देखे जा रहे है।

पलामू - बदलते परिदृश्य के अनुसार शिक्षा में भी व्यापक बदलाव देखे जा रहे है।
 बदलते परिदृश्य के अनुसार शिक्षा में भी व्यापक बदलाव देखे जा रहे है। समय की मांग है कि बच्चों को वर्ग पाठ्यक्रम के अलावा विभिन्न गुणों में पारंगत होना बेहद जरूरी है। छात्रओं के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध संत मरियम वि‌द्यालय स्थापना काल से ही बच्चों के बेहतरी के लिए अलग-अलग सुविधा और सभी क्षेत्र के योग्य प्रशिक्षकों की नियुक्ति करते आ रहा है।

इसी कड़ी में संत मरियम स्कूल के साथ एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ रहा है। आज से संत मरियम स्कूल में तीरंदाजी के प्रशिक्षण के लिए विश्व में ख्याति प्राप्त दीप्ति कुमारी जुड़ रही है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों गोल्ड मेडल जीतने वाली दीप्ति कुमारी, पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने वाली अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी को भी 6 वर्ष ट्रेनिंग दी है। यह हमारे विद्यालय के साथ साथ पूरे जिले के लिए गर्व की बात है कि विश्व में ख्याति प्राप्त तौरंदाज संत मरियम के बच्चों को तीरंदाजी का हुनर सिखाएंगे।

उपरोक्त महत्वपूर्ण घोषणा के अलावा संत मरियम स्कूल प्रबंधन आगामी सत्र में नए छात्रों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नए सत्र में वर्ग केजी से 9वीं तक के बच्चों के नामांकन हेतु वि‌द्यालय के सभी शाखाओं में नामांकन फार्म उपलब्ध है. इसे भरकर ऑफिस में जमा करें और 19 जनवरी को विद्यालय द्वारा प्रथम टेस्ट का आयोजन नवाहता परिसर में किया जाएगा। बेहतरीन शिक्षकों की टीम से सुसज्जित यह स्कूल हमेशा बेहतर परिणाम देने के लिए जाना जाता रहा है। पुनः वि‌द्यालय बेहतर परिणाम हेतु कटिबद्ध है। आगामी सत्र से विद्यालय में अध्ययनरत मेधावी छात्रों को नेतरहाट आवासीय वि‌द्यालय की भी तैयारी कराई जाएगी। नए छात्रों के साथ विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को कुछ स्कॉलरशिप देगी जो निम्नवत है:-

वर्ग 6,7 और 8 के टॉप 5 छात्रों का ट्यूशन फी (मासिक फी) सत्र 2024-25 के लिए 50% माफ रहेगा।

वर्ग 9 से 10 में जाने वाले छात्रों में प्रत्येक वर्ग के शीर्ष 10 बच्चो का मासिक शुल्क 50% माफ किया जाएगा।

हमारे वि‌द्यालय के साथ दूसरे वि‌द्यालय के बच्चे अगर कक्षा 11 वीं में संत मरियम स्कूल में नामांकन लेते है तो 90% अंक वाले छात्रों का पूरा मासिक शुल्क माफ और 85% से ज्यादा अंक वाले छात्रों का 50% मासिक शुल्क माफ किया जाएगा।

चेयरमैन- अविनाश देव
प्रधानाचार्य-कुमार आदर्श
किड्स स्कूल निदेशक- आनंद कुमार
अतरराष्ट्रीय तीरंदाज टीप्ति कुमारी

Near Koyal River, Daltonganj, Palamau, Jharkhand - 822101
Website: www.stmariam.com

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी