पलामू: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम

मेदिनीनगर : शनिवार देर रात शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटीकर चौक स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से चोर बैंक का शटर काटने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।

लोगों की सतर्कता से चोर हुए नाकाम : 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात स्थानीय लोगों ने बेलवाटीकर चौक पर गश्ती कर रहे टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार को सूचना दी कि कुछ लोग बैंक का शटर काटकर चोरी की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही राकेश कुमार टाइगर मोबाइल के जवान प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र पासवान और सहायक पुलिस जवान जयंत दुबे के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के वहां पहुंचते ही चोर भाग निकले। मौके से पुलिस ने एक गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर और गैस कटर जैसे उपकरण बरामद किए हैं। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक चोर रूमाल से मुंह बांधकर बैंक का शटर काटने की कोशिश करते हुए दिखाई दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी : 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर महीने में भी इसी बैंक में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें करीब 10 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान और चिंतित हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वे चोरों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज