पलामू -राहवीर योजना के तहत मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार
पलामू-राहवीर योजना के तहत मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार
गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा लाभ
आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने सोमवार को सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक की।इस दौरान उन्होंने सभी से सरकार की योजना 'राहवीर योजना' का अपने-अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करने की बात कही।उन्होंने सभी से कहा कि किसी जिम्मेदार नागरिक के प्रयास से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचायी जा सकती है,इसके एवज में उस संबंधित व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया जाएगा।इस योजना के बारे में लोगों को जानकारी होना जरूरी है।
राहवीर योजना:सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचायें,25 हज़ार इनाम पायें:उपायुक्त
उपायुक्त ने आमजनों से उक्त योजना का लाभ उठाने एवं स्वयं को जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने की अपील की है।उन्होंने आमजनों से कहा है कि अगर आपकी नजर सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति पर पड़ती है तो उस व्यक्ति को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे।इस मानवीय कार्य के लिए आपको 25 हज़ार रुपये इनाम के रूप में प्रदान किया जायेगा।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व पुलिस द्वारा मिलकर राहवीर का चयन किया जायेगा।बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया।इस अवसर पर डीसी-एसपी,डीटीओ समेत अन्य उपस्थित रहे।