केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट आॅर्गनाईजेशन का गठन कर झारखंड सरकार से कराया गया पंजीकृत
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट आॅर्गनाईजेशन का गठन कर झारखंड सरकार से कराया गया पंजीकृत
कफ सिरप से हो रहे बच्चों की मौत पर उक्त दवा कंपनी पर रोक लगाते हुए सरकार नो टैक्स जोन घोषित करे : अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा
झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में आॅर्गनाईजेशन का विस्तार किया जायेगा : सचिव रमेश शुक्ला
मेदिनीनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट आॅर्गनाईजेशन झारखंड का गठन कर राज्य सरकार यहां पंजीकृत कराया गया। आॅर्गनाईजेशन का उद्देश्य है कि दवा उद्योग व व्यवसायियों के चुनौती को उजागर करना है। साथ ही सरकार व व्यवसायियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है ताकि स्वास्थ्य व दवा व्यवसाय के माध्यम से लोगों को सुरक्षित व सस्ती दवा उपलब्ध हो। इस संबंध में आॅर्गनाईजेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने भारत सरकार द्वारा जीएसटी में सुधार करते हुए उपभोक्ता व व्यवसायियों को जो लाभ दिया गया उसका स्वागत करते हुए कहा कि सरकार नकली दवा बनाने वाले कंपनियों पर रोक लगाये। ताकि नकली कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत नहीं हो। उन्होंने कहा कि
आॅर्गनाईजेशन औषधि विभाग व राज्य सरकार के साथ सामंजस्य बैठाकर काम करना चाहिए लेकिन अपने हक व अधिकार के लिए आवाज को बुलंद करने में कभी पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही दवा उद्योग के अंदर काम करनेवाले लोगों की समस्या के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने ड्रग प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि वैद्य दवा व्यवसायियों को नाहक परेशान करना बंद करें। यदि दवा व्यवसायियों के अंदर कुछ गलतियां हैं तो उसे सेमिनार आयोजित कर जागरूकता लाते हुए सुधार करने का काम करेंं। ना कि किसी को भयादोहन करने की नीति से परेशान किया जाये। उन्होंने सरकार से मांग किया कि दवा व्यवसायियों में फार्मासिस्ट की
अनिवार्यता को समाप्त किया जाये। फेडरेशन के सचिव रमेश शुक्ला ने कहा कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट आॅर्गनाईजेशन का गठन सिर्फ पलामू के लिए ही नंही बल्कि पूरे झारखंड के लिए किया गया है। इसका विस्तार राज्य में सभी जिला मुख्यालयों में किया जायेगा। साथ ही पलामू केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन को आर्गनाईजेशन द्वारा मान्यता दिया गया है जो यह आर्गनाईजेशन का अभिन्न अंग होगा। कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में औषधि प्रशासन कार्यालय में व्याप्त भरस्टाकजर व आर्र्थिक उत्पीड़न व तानाशाही पर पूर्ण रूप से राज्य सरकार रोक लगाये वरना आर्गनाइजेशन चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार राज्यके सभी जिला मुख्यालय में फार्मेसी कॉलेज की स्थापना करे ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र फार्मासिस्ट की पढ़ाई करे। मौके पर कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, अमिताभ मिश्रा, रामाकांत पांडेय, सतीश तिवारी, पवन अग्रवाल, किशोर जैन, गौरीशंकर मिश्रा, राजपाल नामधारी, हनी सिन्हा, जितेंद्र पांडेय,प्रिंस कुमार, अभय कुमार, रवि कुमार, सूरज अग्रवाल समेत काफी संख्या में दवा व्यवसायी मौजूद थे।