आबादगंज क्षेत्र से चोरी का 11 गैस सिलेंडर बरामद किया गया

पलामू -मेदिनीनगर
शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज क्षेत्र से चोरी का 11 गैस सिलेंडर बरामद किया गया। बरामद गैस सिलेंडर अलग अलग कंपनी के है। सिलेंडर के साथ न्यू एरिया हमीदगंज कंदाखाड़ निवासी मोनू कुमार दुबे पकड़ा गया। मोनू कई द्वारा खाली तथा भरा सिलेंडर 1500 रुपए में अलग अलग जगह बेच दिया जाता था। यह काम मोनू के द्वारा लगभग 5 साल से किया जा रहा है जिसमें 1 से 2 साल वह बाहर कमाने चला गया था तथा फिर से आकर सिलेंडर चोरी का काम करने लगा था।

टीओपी तीन प्रभारी अजय गुप्ता ने बताया की सिलेंडर को आबादगंज से जप्त किया गया है। मोनू कुमार दुबे जेपीएस एक्वा वाटर से 2018 में सात लाख के चोरी मामले में जेल जा चुका है। आगे भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है तथा पता लगाया जा रहा है की सिलेंडर कहा कहा बेचा जाता था



विज्ञापन:-


Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता