पलामू - वादी सुनिल भुईयाँ उम्र करीब 30 वर्ष, पिता प्यारी भुईयाँ, ग्राम अदनीया, थाना चैनपुर, जिला पलामू के द्वारा एक लिखित आवेदन दिये

पलामू - वादी सुनिल भुईयाँ उम्र करीब 30 वर्ष, पिता प्यारी भुईयाँ, ग्राम अदनीया, थाना चैनपुर, जिला पलामू के द्वारा एक लिखित आवेदन दिये कि रामगढ से चैनपुर जाने के क्रम में ग्राम काचन एवं सरहुआ बीच रास्ते में तीन अज्ञात अभियुक्तों के द्वारा इनका मोटर साईकिल HF DELUXE जिसका पंजीयन संख्या-JH03AD-5322, रियलमी कम्पनी का मोबाईल एवं पन्द्रह सौ रुपये लूट लिया है। इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 01/2026 दिनांक 06.01.2026 धारा 309 (4) BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनिकी शाखा के मदद से जुबैदा बैगम पति रोजित अंसारी सा० रामगढ थाना रामगढ जिला पलामू के नाम से एक मोबाईल एक्टिभ पाया। जब जुबैदा बैगम से उस मोबाईल नंबर के उपयोगकर्ता के बारे में पुछने पर बताई कि उक्त नंबर मेरा बेटा कैसरुल अंसारी उर्फ सोनू पिता रोजित अंसारी उपयोग करता है। जिसके बाद लगातार छापामारी के बाद कैसरुल अंसारी उर्फ सोनू को पकडा गया जिससे पुछताछ करने पर बताया कि ये बिहार के रहने वाले 01. दानिश एवं 02. जय दुर्गेश साह के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिये है। जिसके बाद कैसरुल अंसारी उर्फ सोनू के निशानदेही पर वादी से लूटे गये मोटर साईकिल HF DELUXE जिसका पंजीयन संख्या-JH03AD-5322, रियलमी कम्पनी का मोबाईल को बरामद किया गया। कांड में अन्य दो अभियुक्त बिहार के रहने वाले 01. दानिश एवं 02. जय दुर्गेश साह का नाम/पता का सत्यापन कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है एवं कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त कैसरुल अंसारी उर्फ सोनू पिता रोजित अंसारी सा० रामगढ थाना रामगढ जिला पलामू को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी

1. कैसरुल अंसारी उर्फ सोनू उम्र 19 वर्ष, पिता रोजित अंसारी, सा०- रामगढ (थाम टोला) थाना रामगढ, जिला पलामू ।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता