फर्जी आईएएस–सीएओ बनकर घूम रहा था ठग, हुसैनाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी आईएएस–सीएओ बनकर घूम रहा था ठग, हुसैनाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार


हुसैनाबाद/पलामू:02 जनवरी 2026 को हुसैनाबाद थाना में खुद को 2014 बैच का ओडिशा कैडर आईएएस व सीएओ बताकर अफसरों को गुमराह करने वाला व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में आरोपी के बयानों में विरोधाभास मिलने पर संदेह गहराया। जांच में खुलासा हुआ कि वह किसी भी सरकारी सेवा में नहीं है।
   आरोपी **राजेश कुमार** (35) ने 6–7 वर्षों से फर्जी अधिकारी बनकर घूमने की बात कबूली। राजेश कुमार हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव का निवासी है।तलाशी में फर्जी आईपीटीएएफएस आईडी कार्ड, मोबाइल, कोचिंग आईडी और कार पर लगा “भारत सरकार, सीएओ दूरसंचार विभाग” लिखा नकली नेम बोर्ड बरामद हुआ।
     मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 01/26 (दिनांक 02.01.26) दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कार्रवाई का नेतृत्व **एस. मोहम्मद याकूब** के निर्देशन में **सोनू कुमार चौधरी** ने किया। टीम में **बबलू कुमार**, **धनंजय गोप**, **मुकेश कुमार सिंह** व **रमन यादव** शामिल थे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता