मेदिनीनगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, एक की हालत गंभीर


पलामू - मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कांदू मुहल्ला में अपराधियों ने अजीत कुमार गुप्ता और पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद को मारी गोली ।
दोनो को गंभीर हालत में दोनों को भेजा गया एमएमसीएच ।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

इलाज के बाद अजीत कुमार गुप्ता खतरे से बाहर हैं, जबकि नवीन प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। अजीत गुप्ता को हाथ में गोली लगी जबकि नवीन प्रसाद को सीने में लगी है गोली ।

चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए नवीन प्रसाद को रिम्स रांची रेफर कर दिया है। 
 
आपको बता दे कि पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद की पत्नी वार्ड पार्षद है । और कम्बल वितरण को लेकर नवीन प्रसाद वार्ड के लोगो से बात कर रहे थे इसी दौरान अपराधियो ने घटना की अंजाम दिया है।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची टीओपी 2 थाना प्रभारी राकेश कुमार और मामले की जांच में जुटे ।







विज्ञापन :-

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता