पलामू सांसद बीड़ी राम के प्रयासों से राजहरा कोल माइंस का हुआ भव्य आगाज, कोयला राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

पलामू सांसद बीड़ी राम के प्रयासों से राजहरा कोल माइंस का हुआ भव्य आगाज, कोयला राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन


पलामू के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय जुड़ गया है जहाँ सांसद बीड़ी राम के निरंतर और अथक प्रयासों के बाद राजहरा कोल माइंस का संचालन आज से सुचारू रूप से शुरू हो रहा हैं। पलामू पहुंचने पर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का सांसद विष्णु दयाल राम समेत, बीजेपी जिलाध्यक्ष अमित तिवारी समेत अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस परियोजना के शुरू होने से पलामू के आर्थिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है क्योंकि इसके माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे। सांसद बीड़ी राम ने इस दौरान विकास और जन-कल्याण के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया है जिससे विस्थापित परिवारों को उनका उचित हक, नियमानुसार मुआवजा और नौकरियों में प्राथमिकता मिलना तय हुआ है।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता