पलामू : दंगवार व देवरी मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल तैनात

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दंगवार एवं देवरी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी, देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार तथा दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता लगातार मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस अधिकारी मेले में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा मेले में आने वाले लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत मेला समिति के सदस्यों या आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।







विज्ञापन:

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी