लातेहार में आधा किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार

लातेहार में आधा किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार


लातेहार लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा किलो से अधिक अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि मनातू से गिद्धी होते हुए बिना नंबर की बाइक से दो युवक अफीम लेकर टोरी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद एसडीपीओ विनोद रब्बानी के नेतृत्व में गिद्धी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही बाइक सवार तेज़ी से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुदीप कुमार के रूप में हुई है, जो चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के धनगड्डा, बुकरू का निवासी है। वहीं फरार आरोपी का नाम उमेश गंझू, निवासी हुम्बी सराडू (चतरा) बताया गया है।

तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया 514 ग्राम अफीम बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन और बाइक भी जब्त कर ली है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ विनोद रब्बानी, थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, एसआई मिथिलेश कुमार सिंह, एएसआई छोटू पांडा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी