आदित्य साहू को झारखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

आदित्य साहू को झारखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
 बुधवार को रांची में राज्य बीजेपी के चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद की घोषणा के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
आदित्य साहू के ओबीसी समुदाय से आने के कारण उनके चयन को सामाजिक संतुलन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके अध्यक्ष बनाए जाने से राज्य भर के पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खास उत्साह है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।







विज्ञापन:

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

पलामू में 10 लाख की सुपारी देकर पति की हत्या कराने का आरोप, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; युवती बनकर जंगल में बुलाया

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज