पलाम-ू झामुमो को मिली बड़ी मजबूती, इबरार रिजवी सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल
पलामू
झामुमो को मिली बड़ी मजबूती, इबरार रिजवी सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल
आज पूर्व मुखिया सह समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 31 के निवासी इबरार रिजवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने उन्हें माला पहनाकर एवं पार्टी का अंगवस्त्र देकर औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि इबरार रिजवी के झामुमो में शामिल होने से नगर निगम क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि झामुमो जनहित और आदिवासी, मूलवासी अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी। श्री सिन्हा ने विश्वास जताया कि श्री रिजवी अपने अनुभव, जनसमर्थन और सामाजिक कार्यों के माध्यम से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। वहीं इबरार रिजवी ने अपने बयान में कहा कि झामुमो की नीतियों, सिद्धांतों और जनसेवा के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी जॉइन की है। उन्होंने कहा कि वे नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। श्री रिजवी ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड और शहर के समग्र विकास के साथ-साथ गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय की आवाज बनना है। उन्होंने अपने सभी समर्थकों का आभार जताते हुए झामुमो को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और झामुमो के समर्थन में नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन: