मेदिनीनगर: मनोज सिंह ने भरा पर्चा, जनसैलाब ने दिखाई ताकत

मेदिनीनगर: मनोज सिंह ने भरा पर्चा, जनसैलाब ने दिखाई ताकत

बदले समीकरण: मेयर की रेस से अब डिप्टी मेयर की ओर बढ़े कदम, पार्षद चुनेंगे अपना 'सारथी'
मेदिनीनगर : नगर निगम चुनाव के बिगुल फूकते ही शहर की राजनीतिक फिजां बदल गई है। कभी मेयर पद के सबसे सशक्त और प्रभावी चेहरे के रूप में देखे जा रहे मनोज सिंह ने अब डिप्टी मेयर की कुर्सी की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। मेयर पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद उपजी परिस्थितियों के बीच, सोमवार को मनोज सिंह ने  मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 23 से वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों में दिखा जोश

नामांकन के दौरान मनोज सिंह के समर्थन में लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। गाजे-बाजे और गगनभेदी नारों के बीच निकले इस जुलूस ने शहर की सड़कों पर मनोज सिंह के लोकप्रियता का अहसास कराया। समर्थकों का उत्साह यह बताने के लिए पर्याप्त था कि भले ही पद की प्रकृति बदली हो, लेकिन मनोज सिंह के प्रति जनता का विश्वास अडिग और अटूट है।

 जनभावना का सम्मान और पार्षदों का साथ ही मेरी शक्ति :मनोज सिंह 
नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब मनोज सिंह ने बड़ी ही विनम्रता और स्पष्टता के साथ अपनी भावी रणनीति साझा की उन्होंने कहा कि आज मैं खुद को जनता की अदालत में समर्पित कर रहा हूँ। जहाँ तक डिप्टी मेयर पद का सवाल है, तो यह द्वितीय चरण की प्रक्रिया है। मेरे शहर की जनता और समर्थकों की प्रबल इच्छा है कि मैं डिप्टी मेयर के रूप में मेदिनीनगर की सेवा करूँ। उनकी इसी जनभावना और विश्वास का मान रखने के लिए मैं मैदान में हूँ। चूंकि इस बार डिप्टी मेयर का चयन पार्षदों के माध्यम से (अप्रत्यक्ष रूप से) होना है, मनोज सिंह ने भविष्य के पार्षदों और जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि नगर सरकार का हर पार्षद विकास की एक कड़ी होगा। मेरा लक्ष्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीत कर आने वाले सभी सम्मानित पार्षदों के साथ मिलकर एक ऐसा 'टीम मेदिनीनगर' बनाना है, जो शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सके। मुझे पूरा विश्वास है कि वार्ड 23 की जनता और भविष्य के पार्षद साथी मेरे विजन और समर्पण को अपना आशीर्वाद देंगे।



विज्ञापन:-

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी