भाजपा उम्मीदवार अरुणा शंकर को मिला लोजपा का साथ

नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी की समर्थित उम्मीदवार अरुणा शंकर के पक्ष में समर्थन का कारवां बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज दाऊदनगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पलामू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से अपना समर्थन घोषित किया।

समर्थन की घोषणा करते हुए विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि मेदिनीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए एक विजनरी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो अरुणा शंकर के रूप में क्षेत्र को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करें।

लोजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार और स्थानीय विकास की जरूरतों को देखते हुए लोजपा, अरुणा शंकर को अपना पूर्ण समर्थन देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गठबंधन नगर निगम क्षेत्र में भारी मतों से जीत दर्ज करेगा।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता