नगर निगम चुनाव - मेयर प्रत्याशी रिंकु सिंह के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब, बदलाव की लहर तेज

 मेदिनीनगर 
नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी रिंकु सिंह ने आज विभिन्न वार्डों में धुआंधार जनसंपर्क कर अपने पक्ष में माहौल गरमा दिया। आज वार्ड नंबर 1 सिंगरा कला सहित वार्ड 2 के बजराहा और पूर्णाडीह में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासियों का अपार समर्थन देखने को मिला।
हर वार्ड में "रिंकु सिंह" के नारों के साथ जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नगर निगम में इस बार बदलाव निश्चित है।
इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी रिंकु सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आज सिंगरा कला, बजराहा और पूर्णाडीह की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह जनसैलाब बता रहा है कि लोग अब विकास और सकारात्मक बदलाव चाहते हैं। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूँगी।"
मौके पर राकेश कुमार सिंह,किशोर सिन्हा, राहुल कुमार ,रौनक कुमार, पवन कुमार , जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, नीरज सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पूजा देवी, गुड़िया देवी, पूनम देवी,अदिति कुमारी, चंचला कुमारी, रितेश कुमार , रुशील कुमार, सरजू राम,दीपक, वीरेंद्र राम, सच्चिदानंद, राजेंद्र राम, रसेन्द्र राम, सहित कई गणमान्य लोग और वार्ड की सम्म्मनित जनता मौजूद रही।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता