मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह का शाहपुर में कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह और राजेंद्र सिन्हा -जिला अध्यक्ष, झामुमो, ने शाहपुर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
समर्थकों ने नारेबाजी कर प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जताया।इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य शहर का विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल समस्या का समाधान तथा महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर निगम में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि पूनम सिंह एक सशक्त प्रत्याशी हैं और पार्टी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।