मेदिनीनगर में महापौर प्रत्याशी श्रीमती रिंकू सिंह के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब, 'परिवर्तन' की लहर हुई तेज


मेदिनीनगर: नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी श्रीमती रिंकू सिंह का तूफानी जनसंपर्क अभियान आज पूरे परवान पर रहा। आज उन्होंने चैनपुर और शाहपुर के वार्ड संख्या 31, 32, 34 और 35 की गलियों में सघन दौरा किया। इस दौरान उनके समर्थन में उमड़े भारी जनसैलाब ने शहर की भावी राजनीति की दिशा स्पष्ट कर दी है।
​दौरे के दौरान जनता के बीच श्रीमती रिंकू सिंह ने कहा:
​"आज गलियों में उमड़ा यह हुजूम केवल भीड़ नहीं, बल्कि नगर निगम के बेहतर भविष्य की उम्मीद है। जनता अब बदलाव चाहती है और यह अपार प्रेम इस बात का प्रमाण है कि विकास की नई कहानी लिखने का समय आ गया है।
​क्षेत्र के मतदाताओं ने जगह-जगह माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों में दिख रहे इस उत्साह ने विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है। श्रीमती सिंह ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए वादा किया कि जनता का यह भरोसा टूटने नहीं दिया जाएगा।
​इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सुर में 'परिवर्तन' का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी