क्षेत्र के विकास और बदलाव के संकल्प के साथ निकलीं महापौर प्रत्याशी रिंकू सिंह

पलामू- नगर निगम मेदिनीनगर चुनाव के मद्देनजर वार्ड संख्या 33 में जनसंपर्क अभियान के दौरान भारी जन-समर्थन देखने को मिला। क्षेत्र के विकास और बदलाव के संकल्प के साथ निकलीं महापौर प्रत्याशी रिंकू सिंह का स्थानीय जनता ने अभूतपूर्व स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मेदिनीनगर की जनता अब वास्तविक विकास और परिवर्तन की ओर कदम बढ़ा चुकी है।
​जनसंपर्क के दौरान जनता से संवाद करते हुए रिंकू सिंह भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा: ​"सम्मानित जनता का इतना अपार प्रेम देखकर मैं निशब्द हूँ। आप सभी ने मुझ जैसी एक 'आम महिला' पर जो भरोसा जताया है, उसने मुझे आत्मविभोर कर दिया है। एक साधारण महिला को इतना असाधारण प्यार देने के लिए नगर निगम की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार! आपकी इस माटी के आशीर्वाद का कर्ज मैं केवल सेवा और विकास के जरिए ही चुका पाऊंगी।"​सेवा ही धर्म, विकास ही मेरा लक्ष्य होगा।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी