मेदिनीनगर: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर


मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने शहर की व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज कर दी है। 14 मार्च को निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद बुधवार को वे नगर निगम स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने शहर की बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर आगामी त्योहारों के मद्देनजर सफाई और प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। डिप्टी मेयर श्री सिंह ने सफाई कार्य के जोनल प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आने वाले दिनों में चैती छठ, रामनवमी, सरहुल और ईद जैसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। उन्होंने कहा कि इन त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और शहरवासियों को गंदगी या अंधेरे के कारण किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मनोज सिंह ने अधिकारियों को कहा कि निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखना और मुकम्मल प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना निगम प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय शहर की गरिमा और जन-सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जोनल प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि वार्डों में नियमित सफाई हो और खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इनटेक वेल को दुरुस्त कराकर स्वच्छ पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करे। सहायक नगर आयुक्त, लेखा पदाधिकारी, प्रधान सहायक, लेखापाल, सहायक अभियन्ता, सफाई नोडल पदाधिकारी, लाईट कनिय अभियन्ता, कनीय अभियन्ता गाडी मेंटेनेंस, सफाई जोन प्रभारी, सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद थे।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता