रोनियार युवा मंच डाल्टनगंज के द्वारा महापौर एवं उप महापौर के साथ-साथ रौनियार समाज से जीते वार्ड पार्षद को भी सम्मानित किया गया
रौनियार समाज के द्वारा
महापौर अरुणा शंकर जी एवं उप महापौर श्रीमान मनोज सिंह जी को रौनियार समाज की ओर से अंगवस्त्र चुनरी और श्री रामचरितमानस दे कर सम्मानित किया गया! साथ ही साथ
वार्ड आठ के वार्ड पार्षद पुष्पा देवी जी एवं 9 नंबर वार्ड के वार्ड पार्षद सोनू प्रसाद गुप्ता जी को समाज की ओर से सम्मानित किया गया ! समाज के कुमार गौरव ने बताया कि वर्तमान समय में डाल्टेनगंज शहरी क्षेत्र में हमारे समाज की शुरुआत है! नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1000 से ऊपर रोनियर समाज परिवार का घर है! इतनी बड़ी संख्या होने के बाद भी राजनीति क्षेत्र में अपेक्षित हमारा समाज हैं ! समाज में जागरूकता हो रही है लोग संगठित हैं
समाज के गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि अभी तो हमारे समाज के लोग भी राजनीति क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं और समाज कितनी बड़ी संख्या हमारी है यह हमारे लिए गर्व का विषय है!
मुख्य रूप से शामिल हुए एडवोकेट शंकर गुप्ता जी, गौरी शंकर गुप्ता जी, अरुण गुप्ता जी, शक्ति गुप्ता जी, कमल गुप्ता जी, बिनोद गुप्ता जी, संतोष गुप्ता जी, विजय गुप्ता जी, राजू गुप्ता जी, बृजमोहन प्रसाद गुप्ता जी,शिव कुमार गुप्ता जी, मनीष गुप्ता जी, रोशन गुप्ता जी, सोनू गुप्ता जी, अरविंद गुप्ता जी, कुमार गौरव मुख्य रूप से समाज के लोग शामिल हुए