छतरपुर प्रखंड के खेन्द्रा खुर्द गांव में देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाला गया।



छतरपुर: छतरपुर प्रखंड के खेन्द्रा खुर्द गांव में देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाला गया।
कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा बिपीन बिहारी सिंह पूर्व मुखिया विनोद सिंह मशहूर बैंजो वादक विजय विश्वकर्मा ने हिस्सा लिया।मौके पर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि आज पुरे केन्द्रा खुर्द ग्राम वासियों के लिए गर्व की बात है कि जो पूरे विश्व की जननी और पालक हैं उनका स्थापना गांव में किया जा रहा है। माता रानी से प्रार्थना के गांव लोगों पर अपने आशीर्वाद बनाए रखें।लोगों को सुख शांति समृद्धि प्रदान करें यही प्रार्थना है।देवी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष कमेश गुप्ता ने बताया कि गांव में लम्बे समय से देवी मंदिर का निर्माण कार्य जारी था और गांव के लोगों के सहयोग से निर्माण कार्य पूरा हो पाया है। पूर्व मुखिया विनोद सिंह ने कहा की यह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 25 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 मार्च को विशाल भंडारे के साथ ही रात्रि में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों को सफल बनाने में सुरेंद्र सिंह चंदन सिंह बबलू गुप्ता बाबूलाल राम राकेश चंद्रवंशी हरेंद्र सिंह छोटे लाल सिंह कलावती देवी युगल किशोर सिंह विजय यादव ब्रह्मचारी विभु सुमन बिगन साव संजय सिंह मनीष गुप्ता मदन गुप्ता सोभा कुमारी रीता देवी सहित सैकड़ो महिला पुरुष शामिल हुए‌।

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता