कारीहार में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

पलामू (पाटन): पाटन थाना क्षेत्र के कारीहार गांव में शनिवार दोपहर दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतकों की पहचान पड़वा निवासी ओमप्रकाश राम (पिता–जोधन राम) एवं मनातू चक निवासी रामशरण दास के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में किशुनपुर (पाटन) निवासी अमरेश दास की पुत्री अनु कुमारी तथा पांकी भरी निवासी विकास कुमार (पिता–गुड्डू राम) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर ओमप्रकाश राम, रामशरण दास और अनु कुमारी सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर विकास कुमार अकेले सवार था। कारीहार गांव पहुंचते ही दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को दोपहर करीब 3 बजे मेदिनीराय मेडिकल (एमएमसीएच) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश और रामशरण को मृत घोषित बताया l

Popular posts from this blog

मेदिनीनगर के रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी

जोड़ हाईवे पर युवक से मारपीट, सदर थाने में शिकायत दर्ज

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता