श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के द्वारा लोगों को सम्मानित किया गया।

सुंदर रथ निकालने के लिए विश्व संघ , सुरभी क्लब, महावीर युवा मंडल को प्रथम, एकता क्लब, न्यू एकता क्लब, किशोर समाज को द्वितीय व समाज कल्याण समिति, ओम शांति क्लब को तृतीय पुरस्कार मिला

आनेवाले समय में समाज के 
लिए बेहतर करें : मंगल सिंह
मेदिनीनगर। रामनवमी पर्व के अवसर पर राम जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पूरा शहर से लेकर गांव स्तर तक भगवा झंडा से राम भक्तों ने पाट दिया। जिससे भक्तिमय वातावरण का निर्माण हुआ। चारों तरफ भक्ति गीतों से शहर राममय हो गया। पूरे झारखंड में पलामू ही एक ऐसा जिला है जहां पर रामनवमी पर्व पंचमी से लेकर दशमी तक लगातार पांच दिन मनाया जाता है। इन पांचों दिन श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के नेतृत्व में अखाड़ा के साथ शोभा यात्रा निकाली जाती है। जिसमें कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाया जाता है, जिसे देखने के लिए दिन रात भक्तों की भीड़ लगी रहती है। रामनवमी पर्व में विभिन्न पूजा कमिटी के द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर आकर्षित झांकियां निकाली जाती है। इसके साथ ही महावीरी झंडा लेकर भक्त जय श्रीराम के नारे , बजरंग बली की जय से वातावरण गुंजायमान होता है। इस पर्व में शामिल लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह जगह पर स्टॉल लगाकर महाप्रसाद , पानी, शर्बत, फल सामग्री के अलावे प्राथमिक उपचार के लिए स्टॉल लगाये गये। सभी के उत्साह वर्द्धन के लिए श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल द्वारा सभी को पगड़ीपोशी कर एवं तलवार मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसमें सुंदर रथ निकालने वालों संस्था में विश्व संघ , सुरभी क्लब, महावीर युवा मंडल को प्रथम,
 न्यू एकता क्लब, किशोर समाज , शांति विकास संघ को द्वितीय व बजरंग बली सेवा समिति, ओम शांति क्लब, समाज कल्याण समिति को बड़ा मोमेंटो व तलवार तृतीय पुरस्कार मिला। जिससे समिति के लोगों में काफी जोश देखा गया। वहीं सुंदर प्रतिमा में देवी मंडप रेड़मा, नवयुवक संघ बेलवाटिका, न्यू बाल संघ साहित्य समाज, माता अंजनी धाम हमीदगंज, जिनियस क्लब बैरिया, संस्कार क्लब नावाटोली तथा रथ निकालने वालों में न्यू दुकानदार संघ सिंचाई विभाग, न्यू यंग क्लब हनुमान नगर, श्रीराम सेना संघकचरवा, जय हनुमान संघ पंपूकल, नव शक्ति संघ, मारूति नंदन संघ नावाटोली, महावीर किशोर दल , सर्वोदय संघ जेलहाता, संकट मोचन दल शिवाला रोड व अन्य संघ तथा पांच दिन रथ में शामिल संस्थाओं द्वारा सेवा प्रदान किया गया। इसमें समृद्धि सेवा समिति, विश्व संघ तथा राम भक्तों के लिए लंगर चलानेवालों में श्रीराम मित्र मंडल, युवा मंडल, मां भगवती ट्रांसपोर्ट, नई उम्मीद ट्रस्ट, श्री महावीर दल, पतंजली समिति, माता हिरामणि अग्रवाल क्लब, बागेश्वर बाला जी परिवार, अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा, मारिूत क्लब, नई संस्कृति सोसाईटी , पतंजली योग सेवा समिति, मारवाड़ी युवा मंच, अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी महासंघ, मिशन समृद्ध, सेवा सदन स्थित दुकानदार संघ एवं एंबुलेंस चालक संघ , अंसारीइंटर प्राइजेज समेत अन्य संस्थाओं को सम्मानित किया गया। वहीं जेनरल द्वारा पूरे शहर में सफाई करनेवाले निगम कर्मियों को व पूरे शहर को लाइ्रट से सजानेवाले कोलकाता के दीपू को व प्रकाश टेंट,भाई टेंट समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया। मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मौके पर जेनरल अध्यक्ष मंगल सिंह ने लोगों को उत्साह बद्धन करते हुए कहा कि आनेवाले समय में समाज को बेहतर करने के लिए हम सभी को मिलकर आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हुए बेहतर करने की जरूरत है।

पलामू जिला में शांतिपूर्ण मना रामनवमी

राम के जयघोष से भक्तिमय हुआ पलामू

महावीरी झंडा व आकर्षक रथों से शोभायमान हुआ शहर देखने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मेदिनीनगर।भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर्व हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ पलामू जिले के कोने कोने में मनाया गया। रामनवमी के नवमी के दिन जिला मुख्यालय से लेकर जिले के गांवों में महाबीरी झंडा एवं रथों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जो दशमी के सुबह समापन किया गया। सभी के जुबां पर एक ही नाम जय श्री राम था।भक्ति गीतों एवं राम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रामनवमी के अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण स्तर तक विभिन्न पूजा कमिटियों द्वारा मंदिरों को सजाया गया। विशेष कर बजरंग बली मंदिर को आकर्षित रूप से सजाया गया। इस मौके पर विभिन्न पूजा कमिटियों द्वारा देवी देवताओं एवं विभिन्न प्रकार के मंदिरों का मॉडल प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में महिला, पुरूष व बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ विभिन्न प्रकार के ढोल नगाड़े बाजे पर रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी के धुन पर लोग थिरकते रहे। साथ ही पारंपरिक हथियारों के साथ व लाठी डंडे से खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाये। रामनवमी पर्व में श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह के नेतृत्व में पंचमी से लेकर दशमी तक लगातार पांच दिन झंडा के साथ गोल निकाला गया। जो शिवाला घाट से होकर माली मुहल्ला, लाल कोठा , मुस्लिम नगर, तेली पट्टी, कन्नी रामचौक, विष्णु मंदिर, पंच मुहान, जिला स्कूल चौक, थाना रोड होते छह मुहान पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। वही दूसरी ओर सुरक्षा को लेकर पलामू पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात थी। मौके जेनरल के अध्यक्ष मंगल सिंह ने सभी रामभक्तों को बधाई देते कहा कि मर्यादा भगवान पुरूषोत्तम राम के साथ हमसभी उनकी प्रेरणा से सनातन धर्म की मजबूती के लिए प्रत्येक वर्ष रामजन्मोत्सव मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामभक्तों पर पुष्प वर्षा की गयी। आनेवाले वर्ष में हम सभी कुछ नया करें ताकि सनातन धर्म व हिंदू संस्कृति की और मजबूती मिल सके। मौके पर गणेश गिरी, दुर्गा जौहरी, पंकज जायसवाल, बबलु गुप्ता, विजय ओझा, अमित तिवारी, सुनील तिवारी, दीपू चौरसिया, अरबिंद अग्रवाल, सुरेश कुमार टाम, सुनिल गिरी, अरबिंद राणा, राज कुमार गुप्ता, मनोहर कुमार लाली, घनश्याम ठाकुर, विजय चंद्रवंशी समेत कई लोग शामिल थे।

Popular posts from this blog

Second School का कमाल: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, JEE 2026 में स्वरित रंजन (AIR 834) समेत 17 छात्रों की शानदार सफलता

रामनवमी में पलामू पुलिस का एक्शनः तेज आवाज पर शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू - ज्वेलरी दुकानदार के बाद अब कपड़ा दुकान Smart Look के मालिक से प्रिंस ख़ान के नाम पर माँगी गई रंगदारी